लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः बेटे ने मां के शव को कंबल में लपेटकर फुटपाथ पर छोड़ा, पुत्र ने कहा-अंत्येष्टि के लिए पैसे नहीं थे

By भाषा | Updated: August 31, 2020 14:11 IST

पुलिस ने कहा कि चार दिन तक बुखार आने के बाद महिला की मौत हो गई थी और उसके बेटे ने दावा किया कि उसने मां के शव को एक कंबल में लपेटकर छोड़ दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला इलाके में भीख मांगती थी और बाद में यह भी पता चला कि वह अपने बेटे के साथ रहती थी जो एक अपार्टमेंट में चौकीदार है।बुखार से मौत होने के कारण इमारत के मालिक उसके लिए समस्या खड़ी कर सकते थे, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

हैदराबादः यहां के बंजारा हिल्स इलाके में 70 वर्षीय महिला के शव को उसके बेटे ने कथित तौर पर फुटपाथ पर छोड़ दिया था। पुलिस ने कहा कि चार दिन तक बुखार आने के बाद महिला की मौत हो गई थी और उसके बेटे ने दावा किया कि उसने मां के शव को एक कंबल में लपेटकर छोड़ दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे।

उन्होंने कहा कि कंबल में शव लिपटा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि महिला इलाके में भीख मांगती थी और बाद में यह भी पता चला कि वह अपने बेटे के साथ रहती थी जो एक अपार्टमेंट में चौकीदार है।

उन्होंने कहा कि बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पास अंत्येष्टि के लिए पैसे नहीं थे और बुखार से मौत होने के कारण इमारत के मालिक उसके लिए समस्या खड़ी कर सकते थे, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

बांदा में किशोरी का शव बरामद

बांदा जिले की तिंदवारी पुलिस ने मांचाहार गांव के उसरा नाले से रविवार को एक अज्ञात किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। तिंदवारी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 'चरवाहों की सूचना पर रविवार को मांचाहार गांव के नजदीक बह रहे उसरा नाले से एक 14-15 साल की अज्ञात लड़की का क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।'

उन्होंने बताया कि 'शव कम से कम एक माह पुराना लग रहा है। आस-पास के गांवों के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई है, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब थानों से गुमशुदा लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए