लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद : दो बोरों से मिले गर्भवती महिला के कटे हुए अंग, पहचान मुश्किल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 09:11 IST

कोंदापुर के सहायक पुलिस आयुक्त एन श्याम प्रसाद राव ने कहा कि हमें एक बैग में कटे हुए सिर और हाथ थे जबकि दूसरे में शरीर का बाकी का हिस्सा मिला है , जो पहचान में नहीं आ रहा है। 

Open in App

हैदराबाद के कोंदापुर में बोटेनिकल गार्डन के निकट दो बोरों में एक महिला के शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं। मंगलवार (30 जनवरी) सुबह करीब 9.30 बजे सड़क पर स्थानीय निवासियों को खून के धब्बे लगे बोरे दिखे जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि जब बोरे को खोला तो उसमें करीब 25 से 30 साल की महिला के शव के टुकड़े काफी छीड़ अवस्था में मिले हैं। कोंदापुर के सहायक पुलिस आयुक्त  एन श्याम प्रसाद राव ने कहा कि हमें एक बैग में कटा हुआ सिर और हाथ थे जबकि दूसरे में शरीर का बाकी का हिस्सा मिला है , जो पहचान में नहीं आ रहा है। 

उन्होंने बताया, घटना की जानकारी  बोटेनिकल गार्डन के पास सड़क के किनारे खून के धब्बों वाले बोरे मिलने पर वहां के स्थानीय लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस मौंके पर पहुंची और बैग खोलने पर कटे हुए शरीर के कुछ हिस्से मिले।  बॉडी को पुलिस ने जांच के लिए भेजा जहां चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि महिला आठ माह की गर्भवती थी और उसे कहीं और मारा गया था। 

पुलिस के मुताबिक महिला के शव को दो बोरों में भरे जाने से पहले टुकड़ों में काटा गया है। साथ ही महिला के कपड़ों को देख कर लग रहा है कि वह उत्तरप्रदेश, बिहार या ओडिशा की रहने वाली हो सकती है, ऐसा लगता है कि उसकी हत्या दो तीन दिन पहले की गई है।

टॅग्स :हत्याकांडहैदराबादक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?