लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः 2 बच्चे की मां से सोशल मीडिया पर दोस्ती, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को बैग में डाला, नेपाली शख्स ने नाइलॉन धागे से गला घोंटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 15:12 IST

Hyderabad: चार जून को महिला का शव बाचुपल्ली क्षेत्र में झाड़ियों में एक बड़े ट्रैवल बैग में मिला और उसकी शुरुआत में पहचान नहीं हो पाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबाचुपल्ली पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया। आरोपियों का पता लगाने के लिए पांच विशेष दल गठित किये गए हैं। फास्ट फूड स्टॉल पर काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

हैदराबादःपुलिस ने यहां एक महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया है, जिसका शव एक सुनसान इलाके में ‘ट्रैवल बैग’ में मिला था। हत्या के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि महिला (33) और आरोपी (30) (दोनों नेपाल के मूल निवासी) का परिचय सोशल मीडिया मंच के जरिए हुआ था और उनके बीच संबंध बन गए थे। चार जून को महिला का शव बाचुपल्ली क्षेत्र में झाड़ियों में एक बड़े ट्रैवल बैग में मिला और उसकी शुरुआत में पहचान नहीं हो पाई थी।

इस संबंध में, बाचुपल्ली पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (बालानगर जोन) के सुरेश कुमार ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पांच विशेष दल गठित किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 जून की रात को यहां बौरामपेट से फास्ट फूड स्टॉल पर काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उसे बाचुपल्ली पुलिस थाने लाया गया और पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि महिला नेपाल में अपने परिवार को छोड़कर 15 अप्रैल को हैदराबाद आयी थी और वे दोनों (महिला और उसका लिव-इन पार्टनर) बोवरमपेट में किराये के कमरे में साथ रहने लगे।

पुलिस के अनुसार, महिला की गर्भावस्था को लेकर 23 मई की सुबह दोनों के बीच बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अनुसार, वह अपना गर्भपात कराना चाहती थी, लेकिन वह (आरोपी) इसके खिलाफ था, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर उसने नाइलॉन के धागे से महिला का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, फिर व्यक्ति महिला के शव को ट्रैवल बैग में डालकर और इसे अपने कंधों पर रखकर दो किलोमीटर से ज़्यादा दूर ले गया और बाचुपल्ली के एक सुनसान इलाके में फेंककर भाग गया। पुलिस के अनुसार, एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज और अन्य खुफिया जानकारी का उपयोग करके पुलिस ने उसकी गतिविधियों का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि इस साक्ष्य के आधार पर आरोपी का पता बोवरमपेट में लगाया गया और 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए