लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए कहा ना तो हेयरड्रेसर ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला पर किया धारदार हथियार से हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2021 15:33 IST

साइबराबाद पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय शाहरुख सलमान पिछले दो सालों से महिला इंजीनियर को परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर को स्थानीय लोगों ने हिरासत में लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।महिला को कई चोटें लगीं और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है महिला ने व्यक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिस कारण उसने हमला किया।

हैदराबादः शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर हेयरड्रेसर शाहरुख सलमान ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कथिततौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला  (29 साल) को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला के शरीर पर कई जख्म हो गए हैं। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। महिला की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए पहुंची और हमले में वह भी मामूली रूप से घायल हो गयी।

साइबराबाद पुलिस ने कहा कि महिला ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 29 वर्षीय शाहरुख सलमान पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा था। मंगलवार को शाम करीब 7.30 बजे वह पीड़ित के फ्लैट में घुस गया और एक तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (मधापुर) सी रघुनंदन राव ने कहा कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसीपी ने यह भी पुष्टि की कि पीड़िता ने पीछा करने और उसे परेशान करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों पहले उसने व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत की थी और राजेंद्रनगर पुलिस ने उसे तलब किया था। 

आरोपी एक नामी ब्यूटी और हेयर स्टायलिंग  (29 साल) सैलून में काम करता है और महिला को दो साल से जानता है। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है महिला ने व्यक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिस कारण उसने हमला किया। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि सलमान हरियाणा का रहने वाला है। पिछले कई साल से हैदराबाद में काम कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। धारा 307 (हत्या का प्रयास), 452 (चोट, हमले ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम