लाइव न्यूज़ :

Hyderabad: दो सप्ताह की नवजात बच्ची की हत्या, शव को कचरे में फेंका; कलयुगी पिता की करतूत

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2025 12:31 IST

Hyderabad: हैदराबाद में एक 14 दिन की बच्ची की उसके पिता ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसका शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया।

Open in App

Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद में एक पिता ने अपनी ही नवजात बच्ची के साथ कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल, गुलशन कॉलोनी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपने घर के पास अपनी 14 दिन की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी जगत चौकीदार का काम करता था और अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ गुलशन कॉलोनी में रहता था। पुलिस को संदेह है कि जगत ने अपनी बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि वह दूसरी लड़की नहीं चाहता था।

गुरुवार को सुबह 2 बजे, जब उसकी पत्नी और दो बेटियाँ सो रही थीं, जगत ने अपनी छोटी बेटी को उठाया और उसे अपने घर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। 

पुलिस ने कहा कि फिर उसने एक धारदार हथियार से बच्ची का गला रेत दिया। इसके बाद, उसने उसके शव को सेवन टॉम्ब्स के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया और घर लौट आया। 

सुबह करीब 5 बजे, जगत की पत्नी को एहसास हुआ कि उसकी बच्ची गायब है। उसने जगत से पूछा, जिसने बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई और हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने अपराध के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है।

टॅग्स :हैदराबादPoliceनवजात शिशुक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए