लाइव न्यूज़ :

कर्ज चुकाने के बावजूद, लोन ऐप अधिकारी ने रुपए चुकाने के लिए किया परेशान, छात्र ने पंखे से लटक कर दे दी जान

By आकाश चौरसिया | Updated: February 27, 2024 17:54 IST

Open in App
ठळक मुद्दे20 वर्षीय इंजीनियर छात्र ने हैदराबाद में स्थित अपने घर में सुसाइड कर लियाछात्र के इस कदम पर परिवार वालों ने ऑनलाइन लोन ऐप को जिम्मेदार ठहरायापरिवारजन ने आरोप लगाया कि बार-बार पेमेंट देने के लिए उनके बेटे को लगातार परेशान किया

हैदराबाद: 20 वर्षीय इंजीनियर छात्र ने हैदराबाद में स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया। छात्र के इस कदम पर परिवार वालों ने ऑनलाइन लोन ऐप को जिम्मेदार ठहराया है। परिवारजन ने आरोप लगाया कि बार-बार पेमेंट देने के लिए लोन-ऐप कंपनी ने उनके बेटे को लगातार परेशान किया। 

बीटैक में तीसरे वर्ष का छात्र था, सोमवार को अपने घर की छत से लगे पंखे में फांसी में लटका मिला। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसे लोन ऐप के अधिकारी ने लगातार परेशान किया। 

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि  ऑनलाइन लोन ऐप के अलावा कॉलेज के दोस्तों और कुछ छात्रों से उधार लिया हुआ था। पुलिस की मानें तो मृत छात्र ने ऑनलाइन गेम में कई सारे पैसे गंवा दिए थे और इस कारण उसके ऊपर कर्ज का भोज बढ़ता चला गया। लड़के के पिता के मुताबिक, उनके पिता के मुताबिक उन्होंने कर्ज की रकम में से 3 लाख रुपये चुका दिए थे।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि लोन चुकाने के बावजूद ऑनलाइन लोन ऐप के एजेंट बार-बार परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को फोन करके भुगतान के लिए परेशान कर रहे थे। इसके बाद, लड़के की कथित तौर पर आत्महत्या से मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि वो दोनों एंगल से जांच कर रही है। इस बात की जानकारी गुदीमालकपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने दी है। पुलिस को अभी तक कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब पुलिस इस केस की गहन जांच कर रहे हैं और मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज भी कर लिया है।  

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े