लाइव न्यूज़ :

बीफार्मा छात्रा का कॉलेज से घर लौटते समय अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2021 11:54 IST

तेलंगाना में हैदराबाद के रामपल्ली और जोडीमेटला के बीच छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। घाटकेसर और केसरा दोनों थानों के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में ढिलाई बरती।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी से फुटेज जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद केसरा पुलिस ने मामला संभाला।पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के दौरान पाया कि आरोपी पीड़िता को जानता है। 

हैदराबादःतेलंगाना के हैदराबाद में बीफार्मा छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। लड़की कॉलेज से घर लौट रही थी। 

नशे में धुत ऑटो चालक ने और उसके साथियों ने घटना का अंजाम दिया। रेप करने के बाद लड़की को झाड़ियों में फेंक दिया। बदहवास हो चुकी लड़की किसी तरह मुख्य सड़क पर आई और लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने इसे अस्पताल पहुंचाया। 

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया

अपहरण के एक घंटे बाद छात्रा यामनमपेट इलाके की झाड़ियों में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली। उसके सिर में चोटें आई थीं। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

फिलहाल उसका मेडिपल्ली के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के माता-पिता को भी सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक ने छात्रा को पहले अपहरण किया और झाड़ियों के पीछे उसके साथ बलात्कार किया। वह पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गया।

अधिकारी ने पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शुरुआत में अपहरण की धारा में मामला दर्ज किया था। हालांकि, जांच अधिकारी ने पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल कराया गया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक बलात्कार और घायल करने की मंशा से खतरनाक हथियार से हमला करने समेत अन्य धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को घर लौटते समय वह एक ऑटो में सवार हुई लेकिन अन्य यात्रियों के उतर जाने के बाद चालक ने उससे एक वैन में जाने के लिए कहा लेकिन उस वाहन में अन्य लोग सवार थे और वे दूसरे मार्ग पर चलने लगे जिसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता को फोन किया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा के फोन कॉल संबंधी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया और उस स्थान पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को देखते ही वहां मौजूद आरोपी भाग गए। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। इस बीच, स्थानीय लोगों के एक समूह ने रास्ता जाम करके अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और नारेबाजी की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादरेपतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम