लाइव न्यूज़ :

महिला डॉक्टर हत्या व रेप मामला: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें घटना वाली रात के क्या-क्या हुआ?

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2019 15:07 IST

प्रियंका रेड्डी मौत: पुलिस के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास प्रियंका रेड्डी का शव जला हुआ बरामद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के सामने आने के बाद न सिर्फ तेलंगाना और हैदराबाद बल्कि देशभर से लोग सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर प्रियंका के परिवार से संपर्क किया जिन्होंने कपड़ों और गले के लॉकेट के आधार पर शव प्रियंका का होने की पुष्टि की।

हैदराबाद पुलिस ने 26 वर्षीय महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के हत्या और रेप के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि इस घटना में कई लोगों का हाथ है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के बरामद हुआ था। महिला डॉक्टर  का शव अधजला हुआ नग्न अवस्था में बरामद हुआ। महिला जानवरों की डॉक्टर थीं। महिला डॉक्टर कोल्लुरु में स्थित पशु चिकित्सालय में काम करती थीं। घटना वाले दिन बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे जब  हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर घर जाने के लिए निकली तो रास्ते में उनकी स्कूटी खराब हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने मौका और लड़की को अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया।

बहन को फोन कर कहा था- बहुत डर लग रहा है

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से प्रियंका रेड्डी बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को फोन किया। बहन को प्रियंका ने सारी बात बताई। प्रियंका ने यह भी कहा कि उसे वहां बहुत डर लग रहा है। वह कुछ लोग है जो बहुत अजीब है, बहुत सुनसान है सब। जिसके बाद बहन ने फोन पर प्रियंका को बताया कि टोल प्लाजा के पास वह स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आ जाए। लेकिन जब तक वह कैब लेती उससे पहले दो आदमियों ने उसे स्कूटी रिपेयरिंग के लिए मदद को पूछा।  प्रियंका ने बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की है और उन्होंने थोड़ी देर से कॉल बैक करने की बात कर कॉल कट कर दिया। 

बहन ने पुलिस को बताया कि प्रियंका ने दोबार फोन करने के लिए कहा था। लेकिन जब उसका कॉल नहीं आया तो उसने फोन खुद ट्राई किया। तो प्रियंका का फोन स्विच ऑफ आने लगा। परेशान परिवार ने पहले टोल प्लाजा पहुंच खुद प्रियंका को तलाशने की कोशिश की, जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

शव के 100 मीटर दूरी पर मिला महिला का अंडरगारमेंट्स

पुलिस ने बताया कि महिला दो आदमियों के मिले मदद लेने के लिए तैयार हो गई और अपना स्कूटी देकर वहीं खड़ी टोल प्लाजा पर उन लोगों का इंतजार करने लगी। उसके बाद वहां बस के पीछे छिपे लोगों ने टोंडुपल्ली टोल प्लाजा से तकरीबन 50 मीटर दूर महिला को झाड़ी में खींच लिया। 

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास प्रियंका का शव जला हुआ ही बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था। इसी के बात को लेकर पुलिस को शक है कि पहले महिला के साथ आरोपियों ने मिलकर रेप किया था और फिर हत्या की। 

टॅग्स :हैदराबादहत्याकांडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट