लाइव न्यूज़ :

पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी का मुंडवाया सिर, नंगाकर घर से किया बेदखल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2018 19:23 IST

बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी के साथ मानवता की सारी हदें पार करते हुए पहले जमकर पीटा फिर, उसका सिर मुंडन दिया।

Open in App

पटना,14 जुलाई: बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी के साथ मानवता की सारी हदें पार करते हुए पहले जमकर पीटा फिर, उसका सिर मुंडन दिया। इतने पर भी उसका जी नहीं भरा तो उसने अपना मल-मूत्र पत्नी को पिलाया उसके कपडे खोल कर जला दिये और निर्वस्त्र अवस्था में ही घर से भगा दिया कर दी। 

बताया जाता है कि सनकी पति ने साल भर पहले शादी होने के बाद से ही वह पत्नी को प्रताडित करने लगा था। दिन प्रतिदिन उसके जुल्मो-सितम का सिलसिला बढता गया। गुरुवार को तो उसने इंतहा ही कर दी। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम पीडिता के मायके वालों ने महेशपुर के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई। मुखिया ने सन्हौला थाना को घटना की सूचना दी। पीडिता (19 वर्ष) की शादी एक साल पहले महेशपुर में हुई थी। शादी के दस दिन बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताडित करने लगा। दिन-रात उसकी पिटाई करता था। कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर उसे भूखे-प्यासे रखता था। उसने किसी तरह अपनी मां को सूचना दी।

मां का पुजारी से अवैध संबंध, जब बेटे को पता चला तो सुपारी देकर करा दी हत्या

इसके बाद मायके से परिजन वहां के सरपंच, वार्ड सदस्य व अन्य लोगों के साथ महेशपुर पहुंचे। यहां आकर उन लोगों ने महिला के पति को समझाया और सबकुछ ठीक-ठाक हो जाने की उम्मीद लिये लौट गये। फिर कुछ दिनों बाद वह गलत व्यवहार करने लगा। विवाहित ने जब पति को बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है तो वह कहने लगा कि मेरा बच्चा नहीं है। इस बात पर भी उसकी पिटाई करने लगा।

इस वजह से हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या, पूर्वांचल के सफेदपोश ने दी थी 10 करोड़ की सुपारी

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने आरोपी पति मदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गई है। पीडित पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि प्रताडना के दौरान उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बताया जाता है कि पीडिता दीपशिखा (काल्पनिक नाम) की शादी करीब एक साल पहले अशोक (काल्पनिक नाम) से हुई थी, शादी के बाद से ही पति उसे मारा-पीटा करता था। पीडिता फिलहाल 8 महीने की गर्भवती है और इस हालत में उसके साथ अमानवीय कृत्य की चर्चा पूरे इलाके में है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला