मां का पुजारी से अवैध संबंध, जब बेटे को पता चला तो सुपारी देकर करा दी हत्या
By स्वाति सिंह | Published: July 14, 2018 10:05 AM2018-07-14T10:05:02+5:302018-07-14T10:05:02+5:30
स्थानीय पुलिस ने बताया कि 18 जून 2018 को दादरी पुल के पास एक लाश मिली थी। जांच के दौरान इस लाश कि पहचान अंशुल (20 ) के तौर पर हुई थी। अंशुल दादरी के पास ही अपनी मां के साथ रहता था।
लखनऊ, 14 जुलाई: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है की उसने अपने की बेटे की सुपारी देकर हत्या करा दी है। पुलिस ने महिला के साथ-साथ पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस हत्या में आरोपी महिला का दामाद भी शामिल है। यह घटना गौतमबुद्धनगर के दादरी की है।
ये भी पढ़ें: बिहार: आठवीं कक्षा की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी, आधा दर्जन छात्राओं ने भी लगाए आरोप
स्थानीय पुलिस ने बताया कि 18 जून 2018 को दादरी पुल के पास एक लाश मिली थी। जांच के दौरान इस लाश कि पहचान अंशुल (20 ) के तौर पर हुई थी। अंशुल दादरी के पास ही अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि अंशुल की मां के वहीं पास के मंदिर के पुजारी के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। इस बारे में जब महिला के बेटे अंशुल को पता चला तो उसने अपनी मां को रोकने की कोशिश की।वावजूद इसके उसकी मां ने अंशुल की बात नहीं मानी। इसे लेकर दोनों मां-बेटे में झगड़ा होने लगा।
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ भोपाल मॉडल रेस्क्यूः सनकी युवक गिरफ्तार, खून से तरबतर लड़की 12 घंटे बाद छूटी
झगड़े से परेशान होकर अंशुल की मां ने अपने ही बेटे की सुपारी दे दी। महिला ने मंदिर के पुजारी और दामाद के साथ मिलकर अंशुल के हत्या की साजिश रच डाली। तीनों आरोपियों ने मिलकर अंशुल की 35 हजार रुपये दिए। जिसके बाद 18 जून को अंशुल की गला रेत के हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने मंदिर के पुजारी और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने ही अपना जुल्म काबुल कर लिया है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके दामाद और दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!