लाइव न्यूज़ :

पत्नी पर शक के बाद पति ने सिल दिया उसका जननांग, पर महिला लगा रही गुहार- उसे गिरफ्तार मत करो

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2021 10:32 IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल दहला देने वाला यह मामला सामने आया है। इससे पहले साल की शुरुआत में भी ऐसा ही मामला आया था जहां पति ने पत्नी के जननांगों को सिल दिया था।

Open in App

भोपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी के जननांगों को  सिल दिया क्योंकि उसे संदेह था कि वह उसे धोखा दे रही है।

हालांकि इतना विभत्स काम करने के बावजूद महिला ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसके पति के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न करे।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस से अनुरोध किया कि वह उसके पति को केवल डांटे और बताए कि वह ऐसा काम फिर नहीं करे। 

सिंगरौली के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया, 'आरोपी की पत्नी द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति फिलहाल फरार है।'

उत्तर प्रदेश से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

इससे पहले इस साल की शुरुआत में एक और ऐसी ही घटना में यूपी के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध में लिप्त होने के संदेह में एल्यूमीनियम के धागे से उसके गुप्तांगों को सिल दिया था। यह कथित घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक इलाके में हुई थी। पेशे से ट्रक ड्राईवर इस शख्स ने पत्नी की निष्ठा को भी जांचने की बात कही थी।

पत्नी की ओर से इस संबंध में मंजूरी मिलने के बाद पति ने उसके हाथ और पैर बांध दिए और उसके गुप्तांगों को सिल दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उसके पति भाग जाने के बाद खून से लथपथ 24 वर्षीय पत्नी ने अपनी मां से संपर्क किया, जो पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और फिर मिलक पुलिस थाने में अपने दामाद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। 

इसके बाद महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी पुष्टि की कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं और आश्वासन दिया कि उसे उचित उपचार दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को बाद में दिन में हिरासत में ले लिया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए