लाइव न्यूज़ :

मास्टरमाइंड निकला पति, फिल्मी स्टाइल में उतारा पत्नियों को मौत के घाट

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2017 17:33 IST

पहली पत्नी थी मंदबुद्धि इसलिए दूसरी शादी की, फिर भी हुआ नाकाम

Open in App

राजस्थान के जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र के सेसावा गांव से कुछ दूर कार में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाने का दावा किया था, लेकिन यह एक दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। इस साजिश के पीछे कोई और नहीं बल्कि उन दो महिलाओं का पति था। घटना मंगलवार की है। 

पहली पत्नी से परेशान था पति

सेसावा गांव निवासी ठेकेदार दीपाराम की पहली पत्नी मालू मंदबुद्धि थी। इसी वजह से दीपाराम ने दोला देवी से दूसरी शादी कर ली। कुछ दिनों तक दीपराम ठीक से रहा लेकिन दो पत्नियों के साथ रहने की वजह उनमें काफी झगड़े होने लगे। दूसरी पत्नी हमेशा दीपराम से लड़ती रहती थी, जिसकी वजह से दीपाराम का झुकाव एक बार फिर पहली पत्नी की तरफ हो गया। दीपराम अपनी जिंदगी से तंग आकर दोनों पत्नियों को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।

ऐसे की मर्डर की प्लानिंग

दीपराम ने 15 दिन पहले दोला की हत्या करने की योजना बना पेट्रोल खरीद कर रख ली थी। पुलिस का कहना है कि दोला कई दिनों से ज्यादा पैसे और गहनों की मांग कर रही थी। दीपराम ने दोला को गहने दिलवाने के नाम पर दोनों पत्नियों को अरणियाली गांव में गहने बनवाने का कहकर कार में बिठाया। दूसरी पत्नी दौली अगली सीट पर तो पहली पत्नी मालू पीछे की सीट पर बैठी।

दीपराम ने पहले से ही चालक को बता दिया था कि उसने पेट्रोल की बोतल कार में ड्राविंग सीट के नीचे रखी है, मौका पाते ही रास्ते में मिलने वाली पहाड़ी पर पेट्रोल गिराकर आग लगने का बहाना कर तुम कार से कूद जाना। प्लानिंग के मुताबिक ठीक चालक ने वैसा ही किया। कार में पेट्रोल गिराकर वह वहां से भाग निकला और दीपराम की दोनों पत्नियां जलकर मर गईं। 

चालक के बताने के बाद जब गांव वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार धू-धू कर जल रहा था। लोगों की लगा कि कार की टंकी फटने से हादसा हुआ है, लेकिन पुलिस ने जब पूछताछ की तो उनको पति पर शक गया और छानबीन के बाद आरोपी पति की पोल खुल गई। इसके बाद दीपराम ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पत्नियों की हत्या की प्लानिंग और मर्डर के चार्ज में गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइममर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?