लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी को लगाया गले और पीछे से मार दी गोली, दोनों की मौत, यूपी के मुरादाबाद की दिल दहलाने वाली घटना

By भाषा | Updated: June 16, 2023 10:37 IST

यूपी के मुरादाबाद में एक दंपत्ति के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली पति को भी लगी और उसकी भी मौत हो गई। दोनों चंडीगढ़ में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे।

Open in App

मुरादाबाद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गले लगाकर गोली मारी, जो दोनों के सीनों को चीरती हुई आरपार हो गई, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पति का नाम अनेक पाल जबकि पत्नी का नाम सुमन पाल था। अनेक पाल की आयु लगभग 40 साल जबकि सुमन पाल की उम्र तकरीबन 38 वर्ष थी।

दंपत्ति के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चंडीगढ़ में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे और अपने पैतृक स्थान मुरादाबाद आए थे। पुलिस अधीक्षक (मुरादाबाद ग्रामीण) संदीप कुमार ने कहा कि घटना 13 और 14 जून की दरमियानी बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दंपत्ति के घर पर हुई। कुमार ने कहा, “दंपति के परिजनों, परिचितों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। पिछले कुछ समय से वे काफी झगड़ रहे थे।”

उन्होंने कहा, "13 जून की रात को, अनेक पाल ने घर पर प्रार्थना की और फिर अपनी पत्नी को गले से लगाकर उसे गोली मार दी। वही गोली अनेक पाल के सीने में लगी और आर-पार हो गई। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।”

पुलिस ने कहा कि उन्हें मृतक दंपति के परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच झगड़े पिछले एक सप्ताह में बढ़ गए थे क्योंकि सुमन से एक शादी समारोह के दौरान एक मोबाइल फोन खो गया था। घटना से पहले पति के जादू-टोना करने के संदेह पर, अधिकारी ने कहा कि इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज