लाइव न्यूज़ :

मिस्ड कॉल पर बंगाल से दिल्ली तक बिकती रही लड़की, देह व्यापार का ऐसा गिरोह, सुन दहशत में आ जाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2018 16:53 IST

इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें चार महिलाएं और 3 पुरुष हैं। पुलिस ने इनकी पहचान भारती शर्मा, सोनिया, संतो, रुचि, राकेश, मुकेश और रवेंद्र के रूप में हुई है। 

Open in App

गाजियाबाद, 11 जुलाई: पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक किशोरी लापता हो गयी, पुलिस जब तलाश के लिए निकली तो जिस देह व्यापार के काले कारोबार का खुलासा हुआ, उसके बारे में जानकर पुलिस भी दंग रह गयी। उस लड़की को एक बार नहीं बल्कि कई बार बेचा गया। सौदा भी कोई ऐसा-वैसा नहीं लड़की का पैकेज में बेचा गया था। 

सात आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सिहानी गेट थाना और एसएसपी द्वारा गठित अल्फा टीम की मदद से मंगलवार( 10 जुलाई) को नंदग्राम से गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार कर इनके चंगुल से दो लड़कियों को छुड़वाया। इसमें एक तो वह लापता किशोरी है और दूसरी लड़की झारखंड की है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही बंगाल पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नंदग्राम से आरोपियों को धर दबोचा। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। पुलिस ने इनकी पहचान भारती शर्मा, सोनिया, संतो, रुचि, राकेश, मुकेश और रवींद्र के रूप में हुई है। 

किशोरी की आपबीती 

हावड़ा की रहनेवाली 17 वर्षीय किशोरी ने बताया, "मुझे एक मिस्ड कॉल आया था। उसी के जरिए मेरी मुलाकात अशरफुल नामक शख्स से हुई थी।" अशरफुल मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है। उसने किशोरी को बताया कि वह बहुत अमीर है। पीड़िता उसके बातों में आ गई। चार अप्रैल को उसके साथ भाग गई। किशोरी ने बताया कि अशरफुल ने उसे अपने बाबू नाम के दोस्त के पास छोड़ा था। दो दिन बाद बाबू उसे दिल्ली में शादी कराने का झांसा देकर गाजियाबाद ले आया। 

30 हजार के पैकेज में हुआ सौदा 

पुलिस के अनुसार लड़की को सौदा पैकेज डील में होता था। लड़की को कितने लोगों के पास भेजा जाएगा उसके हिसाब से बेची जाती थी। बंगाल पुलिस के मुताबिक, दोस्त बाबू ने 30 हजार रुपये में सोनिया के साथ उस किशोरी महिला का सौदा किया था। उसके एक ही दिन बाद महिला को मेरठ में फिर 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद गाजियाबाद में एक बार फिर 30 हजार रुपये में उसे बेचा गया। इस पूरी खरीद-फरोख्त में भारती शर्मा, सोनिया और उसका पति राकेश प्रमुख रूप से शामिल थे। किशोरी को एक पैकेज के रूप में कई लोगों को दिया गया। इन लोगों ने मेरठ से गाजियाबाद के बीच उससे देह व्यापार कराया।

विरोध करने पर मारपीट

पीड़िता के अनुसार देह व्यापार का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।  पीड़िता कुछ दिन मेरठ में रखी जाती तो कुछ दिन गाजियाबाद में। बाबू, उसकी पत्नी और अशरफुल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।  

बंगाल और नॉर्थ ईस्ट से लाई जाती थीं लड़कियां

पुलिस के मुताबिक गैंग के एजेंट पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से लड़कियों की तस्करी कर दिल्ली लाते थे। उसके बाद इन लड़कियों को 20 से 40 हजार रुपए में बेचा जाता था। इन लड़कियों का एक बार नहीं बल्कि कई बार सौदा किया जाता था। ये सौदा 20 हजार से लेकर पांच लाख तक का होता था। 

 5-6 पुरुषों को भेजा जाता

एक अन्य पीड़िता के मुताबिक उसके अलावा यहां कई लड़कियां भी थीं। हर लड़की के साथ एक बार में 5 से 6 मर्द भेजे जाते थे। जो रुपए मिलते थे, उनको गैंग के लोग ही रख लेते थे। पुलिस के मुताबिक छापेमारी में कुछ लड़कियां भी मिली थीं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मानव तस्करीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?