लाइव न्यूज़ :

आकाश यादव: पिता की पिस्तौल से स्कूल में की पहली हत्या, 24 साल की उम्र में बना 'हरियाणा का डॉन'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 7, 2018 07:56 IST

'हरियाणा का डॉन' के नाम से मशहूर आकाश यादव की उम्र महज 24 साल है। उसने 14 साल की उम्र में स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च। गुड़गांव के एक रियल स्टेट कारोबारी का 14 वर्षिय बेटा आकाश यादव अपने स्कूल में 0.32 की हैरिसन पिस्तौल लेकर जाता है और अपने सहपाठी छात्र की गोली मारकर हत्या कर देता है। यह बंदूक किसी ओर की नहीं बल्कि उसके पिता की ही थी। आकाश ने इस घटना को 11 नवंबर 2007 को दिया। इसके बाद आकाश को जुवेनाइल केस में तीन साल की सजा सुनाई गई और तीन साल के लिए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। 

जेल से छूटने के बाद भी आकाश में कोई सुधार नहीं देखा गया। उसने कथित तौर पर एक और हत्या के मामले में हरियाणा की दो अलग-अलग जेलों में तीन साल गुजारे लेकिन जेल से निकलने पर आकाश के पैर तो जमीन पर थे लेकिन उसके मंसूबे आसमान की बुलंदियों को छू रहे थे। अब वह एक मंझा हुआ गुंडा और एक गिरोह का लीडर बन चुका है।

'हरियाणा का डॉन' के नाम से मशहूर आकाश यादव की उम्र महज 24 साल है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, आकाश यादव अब एक गैंग का सरगना बन चुका है। उसे न तो शासन-प्रशासन का डर है न ही कानून का वह बेखौफ होकर संगीन अपराधों अंजाम दे रहा है। उस पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 

आकाश के पिता आजाद सिंह यादव के मुताबिक 11 नवंबर 2007 को हुई उस घटना ने काफी कुछ बदलकर रख दिया। मैं मॉर्निंग वॉक से सुबह के 9.45 बजे लौटा और टेलिविजन टेबल के ड्रावर में रखी अपनी पिस्टल को गायब पाया। पिस्टल न मिलने पर तुरंत स्कूल में फोन किया और अपने बेटों से बता कराने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद जो हुआ वह मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा