लाइव न्यूज़ :

ये है पूरी कहानी,40 साल की गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन कैसे बनी सेक्स रैकेट क्वीन...

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 26, 2017 17:55 IST

दिल्ली के क्राइम ब्रांच सेल ने गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को एक बार फिर गिरफ्तार किया है।

Open in App

दिल्ली से लेकर आसपास के कई राज्यों में सेक्स रैकेट चलाने वाली  गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन का नाम क्राइम की दुनिया में कोई अनजाना नहीं है। सोनू पंजाबन पर सेक्स रैकेट के अलावा भी कई संगीन आरोप दर्ज है। 40 साल की सोनू पंजाबन को दिल्ली के क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। सोनू के उपर उस पर आईपीसी की धारा 363, 366, 342, 370, 370A, 372, 373, 376, 34, 120B और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। सोनू पंजाबन उस वक्त चर्चा में आई जब एक नामी बिजनेसमैन की लाश उसकी  गाड़ी में बरामद हुई। एक बार फिर सोनू पंजाबन गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में है। तो आइए जानते हैं कौन है सोनू पंजाबन...

ऐसे फैला सोनू पंजाबन का कारोबार 

सोनू पंजाबन खुद को पहले कॉलगर्ल बताती थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला सोनू का बिजनेस भी फैलता गया। दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी सोनू का पूरा जाल फैला हुआ है। सोनू जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले दलालों की मालकिन है। सोनू के अंदर काम करने वाले दलाल देश के कई अलग-अलग इलाकों में काम करते हैं। सोनू का दबदबा इतना है कि वह दलालों को अपनी मर्जी से उनका इलाका तय करके देती है और  मोटे पैसे भी वसूलती है।

गीता अरोड़ा से कैसे बनी सोनू पंजाबन

खुद को कॉलगर्ल बताने वाली गीता अरोड़ा उस वक्त फेमस हुई जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में मिली थी लेकिन गीता पुलिस से बचने में कामयाब हो गई थी। इस घटना के बाद गीता की दोस्ती रोहतक के विजय से हो गई थी। उस वक्त रिपोर्ट की मानें तो गीता और विजय दोनों शादी भी कर ली थी। शादी के कुछ महीने बाद ही विजय पुलिस के हाथों मारा गया। इसके बाद गीता की दोस्ती फिर से दीपक नाम के शख्स से हुई है। दीपक भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दीपक के मारे जाने के बाद गीता ने दीपक के बड़े भाई हेमंत अरोड़ा उर्फ सोनू से शादी कर ली।  इसी वजह से उसे गीता को सोनू पंजाबन कहा जाता है। हेमंत अरोड़ा उर्फ सोनू की आड़ में गीता ने अपने जिस्म के कारोबार को आगे बढ़ाया। 2006 में हेमंत सोनू भी एनकाउंटर में मारा गया था। 

चार लोगों को एनकाउंटर में फंसा उतार चुकी है मौत के घाट

हेमंत के मारे जाने के बाग सोनू पंजाबन ने अशोक उर्फ बंटी का सहारा लिया। बंटी भी दिलशाद गार्डन में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस वक्त की खबरों की मानें तो सोनू पंजाबन ने ही रोहतक के विजय , दीपक, हेमंत अरोड़ा उर्फ सोनू और अशोक उर्फ बंटी को पुलिस की मुखबिरी बनकर मरवाया था। माना जाता है कि पुलिस सोनू पंजाबन के काम में कोई दखल ना करें इसलिए वह पुलिस की मुखबिरी बन गई थी।

ऐसे करती है सोनू पंजाबन काम

सोनू ने धीरे-धीरे दिल्ली के सभी दलालों को अपने साथ मिला लिया। इस काम में जो भी सोनू के साथ नहीं आया वह दुबारा कभी सुबह का सूरज नहीं देख पाया। देखते ही देखते सोनू का सेक्स रेकेट कारपोरेट में बदल गया। सोनू ने लड़कियों को फिक्स सैलेरी पर रखा। सोनू कस्टमर से पैसे लेकर लड़कियों को नहीं देती थी बल्कि उनको महीने में एक बार सैलरी देती थी।

सोनू पंजाबन का किरदार भी फिल्माया गया है...

फुकरे और फुकरे रिटर्न्स फिल्म में भोली पंजाबन का करिदार भी सोनू पंजाबन से प्रेरित है। हालांकि फिल्ममेकर ने इस बात को अधिकारिक तौर पर नहीं बताया था।

2009 की उम्र में हुई थी किडनैप 

पंजाब पुलिस का कहना है कि 2009 में एक 12 साल की लड़की के किडनैप होने की शिकायत दर्ज हुई थी। चार सालों के बाद 2012 में एक 16 साल की लड़की नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में आई। उसने यह दावा किया कि उसका संबंध दलालों से है। इस घटना के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया था कि यह वही लड़की थी जिसका अपहरण  2009 में हुआ था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसेक्स रैकेटदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहरियाणा: गुरुग्राम के साइबर सिटी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

भारतहैदराबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुबंई की दो अभिनेत्रियों सहित 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये