लाइव न्यूज़ :

हॉरर, अस्पताल में महिला से दरिंदगी... अलवर में मानवता शर्मसार?, आईसीयू में भर्ती 32 साल की विवाहिता से नर्सिंग स्टाफने किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 12:06 IST

पुलिस के अनुसार यह घटना चार जून की रात अलवर के एमआईए इलाके में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार महिला को दो जून को ऑपरेशन के लिए इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी को एक ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एमआईए के थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि पीड़िता के पति ने दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

अलवर:राजस्थान के अलवर जिले में आईसीयू में भर्ती 32 साल की एक विवाहिता से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के पति ने एक मामला दर्ज कराया है और आरोपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। पुलिस के अनुसार यह घटना चार जून की रात अलवर के एमआईए इलाके में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई।

पुलिस के अनुसार महिला को दो जून को ऑपरेशन के लिए इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एमआईए के थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि पीड़िता के पति ने दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी को एक ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि चार जून को ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। बड़सरा ने बताया कि शिकायत में महिला के पति ने कहा है कि गार्ड ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया था और उसके बाद आरोपी नर्सिंग स्टाफ अंदर चला गया और महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन असीम दास ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद प्रशासनिक जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। वहीं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘हाल-ए-राजस्थान... अस्पताल में महिला से दरिंदगी... अलवर में मानवता शर्मसार।’’ जूली के अनुसार, ‘‘अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती एक पीड़ित महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ द्वारा बलात्कार जैसी घिनौनी घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदेश की शासन व्यवस्था की विफलता है, जहां पीड़िता सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर भी असुरक्षित है। अस्पताल के आईसीयू में एक महिला के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य होना, यह एक महिला पर नहीं, बल्कि समूचे समाज की आत्मा पर हमला है।’’ जूली ने लिखा, ‘‘यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है, जहां अलवर के सांसद केंद्र में मंत्री हैं और विधायक राज्य सरकार में मंत्री, वहां की जनता न्याय और सुरक्षा की उम्मीद आखिर लगाये तो किससे?’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAlwarराजस्थानजयपुरjaipur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज