लाइव न्यूज़ :

केक डिलीवरी ब्वॉय ने ब्लैकमेल कर 66 महिलाओं से किया रेप, पीड़िता ने बताई आपबीती, जानिए मामला

By भाषा | Updated: February 27, 2021 20:58 IST

पुलिस ने दोनों आरोपियों विशाल वर्मा और उनके साथी सुमन मंडल को गिरफ्तार किया और उन्हें 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में लिया.

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को फीडबैक के नाम पर ब्लैकमेल करके लगातार रेप की घटनाओं को अंजाम दिया गया.पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है.पुलिस जल्द ही इस सनसनीखेज सीरियल रेप कांड के रहस्यों को उजागर करेगी.

हुगलीः पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में नामी कंपनी के एक केक डिलीवरी ब्वॉय ने 66 महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ रेप करने का मामला सामने आया है.

डिलीवरी ब्वॉय ने जिन महिलाओं के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था, उनमें से एक पीडि़ता ने आपबीती सुनाई है. बता दें कि यह रेप कांड पिछले दिनों सामने आया था. हुगली में डिलीवरी ब्वॉय द्वारा महिलाओं को फीडबैक के नाम पर ब्लैकमेल करके लगातार रेप की घटनाओं को अंजाम दिया गया.

रेप की शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि इस महीने की 18 तारीख को आरोपी डिलीवरी ब्वॉय ने वॉट्सएप पर उसके कुछ अश्लील वीडियो दिखाए और उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता के मुताबिक, डिलीवरी ब्वॉय ने कहा कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसकी वीडियो सार्वजनिक कर देगा.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फीडबैक के नाम पर महिला से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी. इसी दौरान उसने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए थे. यही नहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने के साथ-साथ बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप भी किया.

पीडि़ता के मुताबिक इस मामले के अभियुक्त विशाल वर्मा के दोस्त सुमन मंडल ने भी उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कई अन्य महिलाओं और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो भी मोबाइल पर दिखाए थे. पुलिस के मुताबिक विशाल हुगली के क्योटा में स्थित त्रिकोण पार्क में रहता था.

हैरानी की बात यह है कि इस मामले में मुख्य आरोपी विशाल वर्मा की मां भी शामिल थी. विशाल की मां ने उसके अपराध को कबूल करने के साथ ही मामले में शामिल होने की बात भी कबूल कर ली है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 509, 384, 34, 354के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस विशाल का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए