लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By भाषा | Updated: March 11, 2019 10:57 IST

पुलिस ने बताया कि चार मार्च को हप्पी की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह एक मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल से लौट रहा था। शिवानी से उसकी शादी 28 फरवरी को हुई थी।

Open in App

झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में यहां हैदरपुर गांव में रिश्ते के एक भाई ने कथित तौर पर एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिवानी के रिश्ते के भाई सुमीत कुमार ने पाया कि उसका अपने रिश्ते के एक अन्य भाई अनुज के साथ अवैध संबंध हैं। इसके कारण उसने अनुज के साथ मिल कर अपने पति हप्पी की हत्या कर दी। इस पर सुमीत ने रविवार को शिवानी की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक शर्मा ने बताया कि कुमार ने अपनी बहन की हत्या की बात स्वीकार की है और उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने परिवार की छवि खराब कर दी थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को शिवानी और अनुज का नाम उसके पति की हत्या में आया था।

पुलिस ने बताया कि चार मार्च को हप्पी की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह एक मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल से लौट रहा था। शिवानी से उसकी शादी 28 फरवरी को हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पति की हत्या में नाम आने के दो घंटे के बाद एक देसी पिस्तौल से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar News: काकड़ा गांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत; छह घायल

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar: फीस जमा नहीं कर पाया छात्र, परीक्षा में बैठने से रोका; आत्मदाह करने की कोशिश

ज़रा हटकेकोर्ट में पति-पत्नी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले घूंसे और बेल्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सांसे रोक देने वाला एक्सीडेंट, ट्रक और कार में टक्कर, देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह