लाइव न्यूज़ :

Honour Killing: पिता ने काटा बेटी का गला, दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने के कारण थे नाराज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 12, 2023 15:13 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऑनर किलिंग की एक भयावह घटना सामने आयी है। यहां एक बेरहम पिता ने अपनी बेटी को महज इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो किसी अन्य जाति के लड़के से प्रेम करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऑनर किलिंग की एक भयावह घटना सामने आयी हैपिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो किसी अन्य जाति के लड़के से प्रेम करती थीऑनर किलिंग की यह बर्बर वारदात बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास देवनहल्ली स्थित बिदालुरु गांव की है

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऑनर किलिंग की एक भयावह घटना सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक एक बेरहम पिता ने अपनी बेटी को महज इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो किसी अन्य जाति के लड़के से प्रेम करती थी।

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक गुरुवार के सामने आयी इस घटना में बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली के पास बिदालुरु गांव की रहने वाले आरोपी पिता मंजूनाथ ने अपनी 20 साल की बेटी कवाना की धारदार चाकू से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मंजूनाथ ने खुद को सरेंडर करते हुए बताया कि जब उसे बेटी के किसी अन्य जाति के लड़के से रिश्ते के बारे में पता चला तो वह बेहद परेशान हो गया। बकौल मंजूनाथ बेटी के इस रिश्ते से समाज में उसकी स्थिति कथिततौर पर गिर जाती। इस कारण उसने गुस्से में बेटी की हत्या कर दी।

मामले में विश्वनाथपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पिता मंजूनाथ को जब पता चला कि उसकी बेटी कवाना का किसी गैर बिरादरी के लड़के के संबंध है तो उन्होंने पहले कवाना को रिश्ता खत्म करने की चेतावनी दी लेकिन जब बेटी कवाना ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने कवाना की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार पिता मंजूनाथ ने बेटी के इनकार से गुस्से में आकर बुधवार की रात चाकू से कवाना का गला काट दिया। इतना ही नहीं कवाना जब बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने चाकू से उसके पैरों और हाथों पर भी कई बार वार किया।

कुछ ही पलों में कवाना ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया तो आरोपी मंजूनाथ मौके से भागने की बजाय सीधे विश्वनाथपुरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां जाकर उसने बेटी की हत्या करने की बात पुलिस अधिकारियों से बताई। जिसके बाद पुलिस ने थाने में ही मंजूनाथ को हिरासत में ले लिया।

इस घटना के बाद बिदालुरु गांव के ग्रामीणों में बेहद गुस्सा है और उनका कहना है कि आरोपी मंजूनाथ की बेटी ने पिता द्वारा रिश्ते के विरोध करने पर पुलिस से संपर्क किया था लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसके अलावा लोगों ने यहां तक कहा कि मृतका कवाना पिछले हफ्ते महिलाओं के लिए बने सरकारी निरीक्षण गृह भी गई थी और वहां पर भी उसने अपने पिता के अत्याचार की कहानी बताई थी और साथ में अधिकारियों से यह भी कहा था कि वह किसी भी कीमत पर उसी लड़के से शादी करेगी, जिससे वो प्यार करती है।

मामले में फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करके जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

इस घटना के संबंध में सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि ऑनर किलिंग की घटनाएं समाज की जाति व्यवस्था, सामाजिक रीति-रिवाजों और ऊंच-नीच की मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ऑनर किलिंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे मामलों की जांच में कोई चूक न हो।

टॅग्स :ऑनर किलिंगबेंगलुरुकर्नाटकहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?