लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग: पिता ने नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट, रात में चोरी-चुपके किया अंतिम संस्कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 16:55 IST

राजस्थान में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जयपुर के पास धौलपुर में एक पिता ने अपनी नाबालिग लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है।

Open in App

राजस्थान में आए दिन ऑनर किलिंग के मामले देखने को मिल जाते हैं। ताजा मामला जयपुर के पास धौलपुर का है। जहां से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहां एक पिता ने  ग्याहरवीं में पढ़ने वाली 17 साल की अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पिता और परिवार वालों ने मिलकर रात को ही बेटी की चोरी-चुपके अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

आपको बता दें कि घटना सरमथुरा थाना इलाके के रघुवीरपुरा गांव की नाबालिग बेटी किसी लड़के से प्यार करती थी, और थोड़े दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग भी गई थी। जिसके बाद घरवालों को डर था कि समाज में उनकी  इज्जत ना खराब हो जाए इसलिए उन्होंने  बेटी को ढूंढना शुरू किया। 3 दिन पहले बेटी को ढूंढ लिया गया और उसे रात को ही घर ले आए। इसके बाद पिता ने तमंचे से गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और रात को ही शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना रविवार रात की है।

आपको बता दें कि इस घटना की खबर पुलिस को भी है लेकिन पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है, क्योंकि कोई इस परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने नहीं आ रहा है। दरअसल खबरों की मानें तो यह परिवार इलाके में काफी दबंग है। इनके दबंगई के डर से कोई भी इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं कर रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। 

वहीं मृतका के स्कूल प्रिंसिपल से जब पूछा गया कि काफी दिनों से नाबालिग स्कूल नहीं आई तो हेडमास्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि छात्रा लगातार चार दिनों से स्कूल से गैर हाजिर है। वहीं  सरमथुरा थाने के सीआई पूरणमल यादव ने बताया कि आज सुबह इस बारे में सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच चुकी है। 

टॅग्स :ऑनर किलिंगमर्डर मिस्ट्रीराजस्थान पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने