Hit and Run in Mumbai: एक बार फिर तेज रफ्तार ऑडी ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2024 17:13 IST2024-07-22T17:11:51+5:302024-07-22T17:13:35+5:30
Hit and Run in Mumbai: पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

file photo
Hit and Run in Mumbai: मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे डम्पिंग रोड पर हुई और हादसे के बाद चालक ऑडी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। उसने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है।