लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर और उसके पुत्र की हत्या, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: August 14, 2020 03:05 IST

हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके पुत्र की हत्या किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रास्ता जाम कर प्रर्दशन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसमारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आजमगढ़।उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ग्राम प्रधान के पति और उसके साथियों ने अपने घर पर आयोजित समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। देवगांव कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके पुत्र की हत्या किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रास्ता जाम कर प्रर्दशन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहना नाऊपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर दुधहर गांव की प्रधान के पति लालबहादुर यादव ने अपने घर में पार्टी आयोजित की थी, जिसमें उसने देवगांव कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव को बुलाया था। उन्होंने बताया कि लालबहादुर और हीरालाल के बीच प्रधान के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश थी, लेकिन दोनों के बीच घरेलू सम्बन्ध भी थे। सम्भवत: इसी वजह से हीरालाल को आमंत्रित किया गया था। पार्टी के बीच में ही लालबहादुर और हीरालाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इसके बाद लालबहादुर ने अपने साथियों की मदद से हीरालाल और उसके पुत्र तेज बहादुर को गोली मार दी।

सूत्रों ने बताया कि इस वारदात में जिससे हीरालाल यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, गम्भीर रूप से घायल उसके बेटे ने लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड से ग्रामीण आक्रोशित हो गये। उन्होंने गांव में खासा हंगामा किया और सड़क पर रास्ता जाम कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी खासे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी बल भी बुलाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि लालबहादुर और हीरालाल दोनों की ही आपराधिक छवि है। पुलिस की टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन में जुटी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए