लाइव न्यूज़ :

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2022 22:09 IST

कथावाचक और वेद मर्मज्ञ देवकीनंदन ठाकुर को मोबाइल पर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें जब धमकी दी गई तो वो मुंबई के खार में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ कर रहे थे। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकथावाचक और वेद मर्मज्ञ देवकीनंदन ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकीजब उन्हें धमकी मिली तो वह मुंबई के खार में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ कर रहे थेदेवकीनंदन ठाकुर को इससे पहले भी दुबई से जान से मारने की धमकी मिली थी

मुंबई: कथावाचक और वेदपाठी देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें सऊदी अरब से धमकी भरी कॉल मिली है, जिसमें कथिततौर से उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। खबरों के अनुसार जान से मारने की धमकी देने वाले ने फोन करके कथावाचक ठाकुर को भद्दी गालियां दी, उसके बाद उन्हें बम से उड़ाने और जिंदा जलाने की धमकी दी है।

बताया जा रहा है कि देवकीनंदन ठाकुर को यह धमकी मोबाइल पर उस वक्त दी गई, जब वो मुंबई के खार में श्रीमद्भागवत कथा करने के लिए गये हुए थे। धमकी की जानकारी जैसे ही मुंबई पुलिस को मिली, उसने फौरन अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साथ ही देवकीनंदन ठाकुर के साथ कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

पुलिस के मुताबिक कथावाचक ने मोबाइल पर मिले धमकी भरी कॉल को रिकॉर्ड किया है और उसे पुलिस जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है और दावा कर रही है कि वो जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

इस घटना के बाद वृंदावन स्थित देवकीनंदन ठाकुर द्वारा स्थापित मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने महाराज जी को मिले धमकी पर फौरन संज्ञान लिया है और कथा पंडाल में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की चैनाती कर दी है।

विजय शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी अप्रैल में मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर रामभक्तों के साथ शोभायात्रा निकालने पर भी देवकीनंदन ठाकुर महाराज को दुबई से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस काफी तत्परता से धमकी मामले की जांच कर रही है और साथ में ठाकुर जी सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इस कारण भक्तों को आशा है कि खार में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो जाएगा।

टॅग्स :क्राइममुंबईमुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज