लाइव न्यूज़ :

Video: दूसरे धर्म के दोस्त से मिलने पर संगठन ने युवतियों का किया ये हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 3, 2018 13:09 IST

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर युवती ने कहा- हमारा कसूर सिर्फ इतना था कि हमारे दोस्त दूसरे धर्म के हैं। 

Open in App

कर्नाटक के मेंगलुरु में युवतियों को सरेआम हिन्दुत्ववादी संगठन ने पिटाई की है। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि ये अपने कुछ दोस्तों से मिलने गई थी। युवती का आरोप है कि वह दोस्त दूसरे धर्म का था, इसलिए उन्हें पीटा गया। मेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दक्षिणपंथी हिन्दुत्ववादी संगठन के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए पीड़ित लड़कियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठन की काफी आलोचना हो रही है। 

इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि चार लोग हैं, जिनमें से एक शख्स युवतियों को पीट रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि एक पुलिस वाला हमलावरों को रोकने की कोशिश भी कर रहा है। युवतियों का आरोप है कि यह पूरा ड्रामा इसलिए किया गया क्योंकि वह अपने दोस्त से मिलने गई थी। 

इस मामले पर कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना  20 दिसंबर को हुई थी। जब पुलिस के पास फोन आया कि कॉलेज की दो लड़कियां कुछ युवकों के साथ सुब्रमण्यम मंदिर के आसपास टहल रही हैं। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने तक ले गई और अभिभावकों को भी इस बात की जानकारी दी। घटना के दो दिन पहले युवती ने बिना किसी को बताए घर छोड़ दिया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस की मानें तो हिन्दुत्ववादी संगठन युवती पर दूसरे धर्म के लड़के से दोस्ती तोड़ने का दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज