लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: निर्वस्त्र अवस्था में तालाब से रूसी कपल के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

By धीरज मिश्रा | Updated: November 18, 2023 13:50 IST

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रतिष्ठित शहर मणिकरण में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब पुलिस को तालाब से निर्वस्त्र अवस्था में रूसी कपल के शव मिले।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रूसी कपल के शव मिलने से मची सनसनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजापुलिस को तालाब के पास से एक ब्लेड, एक मोबाइल फोन के साथ कुछ नशीली चीजें भी मिली

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रतिष्ठित शहर मणिकरण में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब पुलिस को तालाब से निर्वस्त्र अवस्था में रूसी कपल के शव मिले। शव पर चोट के कई निशान हैं और बिना कपड़ों के तालाब से शव मिलने से कुल्लू जिले में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रेफेर कर दिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है। सड़क से 50 मीटर दूर एक छोटे से तालाब के पास शव मिले। हालांकि, शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों रूसी नागरिकों ने आत्महत्या की होगी। लेकिन हत्या की आशंका को भी इंकार नहीं किया जा सकता है। यहां बताते चले कि रूसी नागरिकों के चेहरे सूजे हुए थे। रूसी नागरिकों के शव की पहचान के संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने होटलों और गेस्ट हाउस जाकर जांच की।

पार्वती नदी से दो किलोमीटर की दूरी पर हुई घटना

पुलिस ने महिला का नग्न शरीर एक हॉट स्प्रिंग पूल से बरामद किया है। वहीं पुरुष का शव पूल के बाहर पड़ा था। बाद में पीड़ितों की पहचान मक्सिम बेलेटस्की (37) और अन्ना रंत्सेवा (21) के रूप में की गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर से एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे।

पुलिस को शव से मिले यह सामान

पुलिस को तालाब के पास से एक ब्लेड, एक मोबाइल फोन के साथ कुछ नशीली चीजें भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल, आत्महत्या जैसा प्रतीत होता है। दोनों रूसी नागरिकों के शव का पोस्टमॉर्टम कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया है। आगे की जांच के लिए मंडी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशक्राइमPoliceरूसशिमलानारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो