लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील रेप के आरोप में गिरफ्तार, आरोपी दिल्ली सरकार के पैनल में है शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 20, 2018 20:07 IST

आरोपी वकील दिल्ली सरकार के पैनल में शामिल है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील को अपनी इंटर्न से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता लॉ की छात्रा है और वकील के साथ साल 2016 से काम कर रही थी। पीड़िता ने आरोपी वकील के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद 16 जुलाई को आरोपी वकील को गिरफ्तार किया गया।  फिलहाल आरोपी वकील पुलिस की हिरासत में है। पुलिस पिछले तीन दिनों से मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने एफआईआर में बताया है कि आरोपी वकील ने उसे जरूरी मीटिंग के बहाने अहमदाबाद लेकर गया। वहां ले जाकर उसने होटल में एक ही कमरा बुक किया और उसे साथ रहने के लिए मनाया। थोड़ी देर के बाद उसने बदतमीजी शुरू कर दी, जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी वकील ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने किसी से कुछ कहा तो तुम्हारा वीडियो रिलीज कर दूंगा। इसके अलावा पीड़िता ने ये भी बताया है कि वकील ने पहले उसे ये बता चुका है कि उसने आरोपी वकील ने पहले भी एक युवती को हवस का शिकार बना चुका है। 2007 में आरोपी वकील पर दिल्ली के मंडावली थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि आरोपी वकील इससे पहले भी रेप की घटना को अंजाम दे चुका है। साल 2007 में दिल्ली के मंडावली थाने में आरोपी वकील के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था और वो केस ब्रिटिश एयरलाइंस में काम करने वाली एक युवती ने दर्ज कराया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपदिल्ली हाईकोर्टक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला