लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरम: दूरदर्शन केंद्र के महिला टॉयलेट में मिला मोबाइल कैमरा, वीआईपी भी नहीं बच सके, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 17:17 IST

 दूरदर्शन केंद्र के महिला शौचालय में छिपा हुआ कैमरा बरामद हुआ है। आरोपी एक अस्थायी कर्मचारी है। निष्कासित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकैमरा मुख्य स्टूडियो के पास शौचालय में लगाया गया था।अधिकारियों ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की थी। 

तिरुवनंतपुरम:केरल के तिरुवनंतपुरम एक अजीब मामला सामने आया है। दूरदर्शन केंद्र के महिला शौचालय में छिपा हुआ कैमरा बरामद हुआ है। वीआईपी भी बच नहीं सके। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। शक होने पर संगठन की एक महिला कर्मचारी ने पहले इसकी जांच की।

बाद में अधिकारियों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी एक अस्थायी कर्मचारी है। निष्कासित कर दिया गया। कैमरा मुख्य स्टूडियो के पास शौचालय में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की थी। 

शख्स को नौकरी से निकाला

इंडिया टुडे ने जब इस घटना की रिपोर्ट छापी तो दूरदर्शन के अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने कहा कि मोबाइल कैमरा शौचालय में छिपाया था। शख्स को तत्काल ही नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी ने दूरदर्शन केंद्र के मुख्य स्टूडियो के पास बने शौचालय में कैमरा लगाया था।

कई वीआईपी और स्टाफ इस्तेमाल करते हैं

इस टॉयलेट को कई वीआईपी और स्टाफ इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि कई फिल्मी सितारें, राजनेता, कलाकार और छात्र, छात्राएं सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में दूरदर्शन के तिरुवनंतपुरम केंद्र में आती रहती हैं।

इस मामले को सबसे पहले महिला और अनुशासन समिति के पास भेजा गया। इस समिति में केरल दूरदर्शन के आला अधिकारी शामिल हुए। समिति के समक्ष कई शिकायतें आईं। शौचालय के अंदर एक महिला ने पहले भी शिकायत की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम