लाइव न्यूज़ :

जंगल से 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला, हत्या करने से पहले अपहरण कर दुष्कर्म की आशंका, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 15:05 IST

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर तातीझरिया पुलिस थाना प्रभारी ए कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी का शव बरामद किया। ग्रामीण कंडापहाड़ी जंगल में ईंधन के लिए लकड़ी एकत्र करने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअपहरण कर दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने डर से हत्या की।पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे ने कहा कि घटना की प्रत्येक पहलू से जांच की जा रही है।

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित जंगल से 16 वर्षीय एक किशोरी का शव सोमवार को बरामद किया गया। आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर तातीझरिया पुलिस थाना प्रभारी ए कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी का शव बरामद किया। ग्रामीण कंडापहाड़ी जंगल में ईंधन के लिए लकड़ी एकत्र करने गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने पहचाने जाने के डर से उसकी हत्या की।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में तातीझरिया पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे ने कहा कि घटना की प्रत्येक पहलू से जांच की जा रही है।

दलित युवती से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में एक दलित युवती से बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय एक दलित युवती के साथ उसके पड़ोसी धीरेंद्र सिंह ने चार दिसंबर की रात उसके घर में घुसकर बलात्कार किया था।

घटना के समय युवती घर में अकेले थी और उसके सभी परिजन किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर धीरेंद्र सिंह के विरुद्ध बलात्कार के आरोप तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कानून की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज