लाइव न्यूज़ :

Haveri Van Truck Collision: 13 की मौत और चार घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकाराई वैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2024 10:15 IST

Haveri Van Truck Collision: वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं।

Haveri Van Truck Collision: कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक वैन के एक ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब वैन हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।" उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह में ले जाया गया है और घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट