लाइव न्यूज़ :

हाथरसः लड़कियों से यौन शोषण?, ‘सेठ फूलचंद्र बागला डिग्री कॉलेज’ में भूगोल विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रजनीश के खिलाफ 13 मार्च को शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 09:52 IST

Hathras: अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे75 (यौन उत्पीड़न) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज हुई है।सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की व्यापक चर्चाएं हो रही है। 18 महीने से झेल रहे हैं और कई बार जांच भी हो चुकी है।

Hathras:उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक निजी महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक प्रोफेसर के खिलाफ कथित तौर पर यौन शोषण के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि ‘सेठ फूलचंद्र बागला डिग्री कॉलेज’ में भूगोल विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रजनीश के खिलाफ 13 मार्च को पुलिस ने एक अज्ञात शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर लड़कियों के यौन शोषण में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कालेज के सचिव प्रदीप कुमार बागला ने आरोपी शिक्षक के निलंबन आदेश में कहा, “प्राचार्य द्वारा मुझे सूचित किया गया कि हाथरस गेट थाना में आपके (प्रोफेसर) खिलाफ 13 मार्च को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) (दुष्कर्म), 68 (अधिकार का दुरुपयोग कर गैर सहमति से यौन संबंध), 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज हुई है।”

उन्होंने आदेश में कहा, “प्राथमिकी के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला अति गंभीर दिखाई देता है इसलिए आपको महाविद्यालय की सेवाओं से निलम्बित किया जाना अति आवश्यक है। इस प्रकरण के कारण महाविद्यालय की छवि धूमिल और कलंकित हो रही है तथा शहर में भी इस सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की व्यापक चर्चाएं हो रही है।”

प्रोफेसर के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की शिकायत महिला आयोग सहित अन्य एजेंसियों से भी की गयी है। वहीं आरोपी शिक्षक ने बताया कि वह इस तरह की शिकायत पिछले 18 महीने से झेल रहे हैं और कई बार जांच भी हो चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?