लाइव न्यूज़ :

हाथरसः मां-बेटी अलग-अलग कमरे में सोई, पिता 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के पास पहुंचा और बात करने के बहाने कमरे में ले जाकर किया रेप, पत्नी ने की शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 20:04 IST

Hathras: पिता अपनी बेटी के पास पहुंचा और उसे बात करने के बहाने कमरे में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गयी है।बुधवार रात को मां-बेटी अलग-अलग कमरे में सोई हुई थी। बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता ने उसे धमकी दी।

Hathras:उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की शिकायत पर 45 वर्षीय पिता को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गयी है।

अधिकारी ने पुलिस में दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि बुधवार रात को मां-बेटी अलग-अलग कमरे में सोई हुई थी। उन्होंने बताया कि पिता अपनी बेटी के पास पहुंचा और उसे बात करने के बहाने कमरे में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता ने उसे धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, जब नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तब पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पत्नी ने अपनी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?