लाइव न्यूज़ :

हाथरसः 70 साल की साध्वी रेखा देवी का शव झोपड़ी के बाहर खून से लथपथ देखा?, साथी नेम सिंह पर संदेह, हत्या के बाद फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2025 17:54 IST

Hathras: हाथरस जंक्शन पुलिस थाने के निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव मौके पर पहुंचे, इसके बाद सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देशव की पहचान सिकंदराराऊ क्षेत्र के बरगांव गांव की रेखा देवी (70) के रूप में हुई है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि रेखा नेम सिंह नाम के एक अन्य साधु के साथ रहती थी।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रेखा और नेम सिंह के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Hathras: हाथरस में एक मंदिर के पास बनी झोपड़ी के बाहर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग साध्वी का शव बरामद हुआ। पुलिस को संदेह है कि किसी विवाद के बाद साध्वी के साथी ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने बताया कि साधु वेश रखने वाला उसका साथी घटना के बाद से लापता है। स्थानीय लोगों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू स्थित भैरवनाथ मंदिर के पास झोपड़ी के बाहर खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। हाथरस जंक्शन पुलिस थाने के निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव मौके पर पहुंचे, इसके बाद सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

शव की पहचान सिकंदराराऊ क्षेत्र के बरगांव गांव की रेखा देवी (70) के रूप में हुई है। वह कई वर्ष पहले गृहस्थ जीवन त्यागकर साध्वी बन गई थी और वर्षों से भैरवनाथ मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रह रही थी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि रेखा नेम सिंह नाम के एक अन्य साधु के साथ रहती थी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रेखा और नेम सिंह के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने बताया कि संदेह है कि ऐसी ही किसी झड़प के दौरान नेम सिंह ने उसे डंडे या किसी भारी वस्तु से मारा, जिसमें उसकी मौत हो गई और इसके बाद नेम सिंह फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया कि संदेह है कि यह घटना देर रात दोनों के बीच हुए विवाद के कारण हुई। उन्होंने कहा, ‘‘ शायद उसकी हत्या डंडे या किसी अन्य भारी वस्तु से प्रहार करके की गई है। नेम सिंह का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।’’ मामले की जांच की जा रही है।

सहारनपुर के बालिका संरक्षण गृह से नाबालिग किशोरी लापता

सहारनपुर जिले के जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुष्पांजलि विहार स्थित बालिका संरक्षण गृह से एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के लापता होने की खबर सोमवार को मिली।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना जनकपुरी में बालिका गृह की अधीक्षक सुलेखा ने एक किशोरी (17) के लापता होने की तहरीर दी है। जैन ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि अधीक्षक ने अपनी तहरीर में किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए, किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक जांच की मांग की है। जैन ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है ताकि किशोरी का कोई सुराग मिल सके। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?