लाइव न्यूज़ :

पानीपत में 3 बच्चों की मौत, जांच अब सीबीआई के पास, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले-सच सामने आना चाहिए...

By बलवंत तक्षक | Updated: January 12, 2021 20:17 IST

हरियाणा के पानीपत जिले के बिंझौल गांव में तीन मासूम की मौत हो गई थी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अब सीबीआई से जांच के लिए सहमति दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों का आरोप था कि जब बच्चे पतंग के लिए डोर खोज रहे थे तो डाई हाउस मैनेजर ने बच्चों को मार कर रजवाहे में फेंक दिया. ग्रामीणों ने रोड जाम कर इंसाफ की मांग की थी. पुलिस ने तब लाठीचार्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. लाठीचार्ज में मृतक बच्चों के परिजनों सहित करीब 50 लोग घायल हुए थे.

चंडीगढ़ः हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत जिले के बिंझौल गांव में तीन मासूम बच्चों की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

इस मामले में पानीपत पुलिस ने जो जांच रिपोर्ट दी थी, उसमें बच्चों की मौत का कारण उनका पानी में डूबना बताया था, लेकिन परिजन इस जांच से संतुष्ट नहीं थे. इसलिए अब यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. बच्चों के परजिनों ने ही मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी.

मामला जब गृह मंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच सीबीआई के सुपुर्द करने की संस्तुति कर दी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अब सीबीआई से जांच के लिए सहमति दे दी है. बिंझौल गांव के तीन बच्चे वंश (10), वरुण (9) और लक्ष्य (8) पिछले वर्ष जुलाई में लापता हो गए थे.

परिजनों का आरोप था कि जब बच्चे पतंग के लिए डोर खोज रहे थे तो डाई हाउस मैनेजर ने बच्चों को मार कर रजवाहे में फेंक दिया. इस मामले में ग्रामीणों ने रोड जाम कर इंसाफ की मांग की थी. पुलिस ने तब लाठीचार्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस लाठीचार्ज में मृतक बच्चों के परिजनों सहित करीब 50 लोग घायल हुए थे. घायलों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणासीबीआईमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए