लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: गौ तस्करी की वजह से हत्या? भिवानी में दो जले शव मिलने से हड़कंप, परिवार का बजरंग दल पर आरोप

By विनीत कुमार | Updated: February 17, 2023 09:39 IST

हरियाणा के भिवानी जिले में राजस्थान के दो मुस्लिम युवकों के जले हुए शव एक बोलेरो गाड़ी में मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच पूरे मामले में गौ-तस्करी और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं का भी नाम सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के दो मुस्लिम युवकों के जले हुए शव हरियाणा के भिवानी जिले में मिला है।मृतकों की पहचान नासिर और जुनैद उर्फ ​​जूना के रूप में हुई है, दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे।परिवार का आरोप है कि दोनों का बुधवार को अपहरण कर लिया गया था, बजरंग दल पर लगा रहे आरोप।

चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी जिले में गुरुवार को एक जली हुई बोलेरो गाड़ी से राजस्थान के रहने वाले दो लोगों के जले हुए शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद उर्फ ​​जूना (35) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले थे।  शव राजस्थान के साथ सीमा साझा करने वाले लोहारू के बरवास गांव में मिला।

पहले अपहरण फिर जिंदा जला दिया!

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोनों का अपहरण कर लिया गया था। लोहारू इलाके में एक ग्रामीण ने सबसे पहले गुरुवार को पुलिस को फोन कर जले हुए वाहन के बारे में बताया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को चार पहिया वाहन में दो जले हुए शव मिले। पुलिस ने कहा कि वाहन दोनों लोगों के परिचित व्यक्ति का था। 

पुलिस के अनुसार वाहन के चेसिस नंबर से वाहन मालिक की पहचान आसीन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि कथित अपहरणकर्ता दोनों को यहां लेकर आए और फिर आधी रात के बाद वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि मृतकों के परिवार के सदस्यों को बुलाया गया और उन्होंने वाहन की पहचान की। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। 

गौ तस्करी वजह? परिवार का बजरंग दल पर आरोप

पुलिस ने कहा कि राजस्थान के गोपाल गढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच भरतपुर पुलिस के पास दर्ज कराई गई एफआईआर में पीड़ितों के परिवार ने आरोप लगाया है कि दोनों को बजरंग दल के सदस्यों ने अगवा किया और मारपीट की गई।

परिवार ने पांच लोगों के नाम भी एफआईआर में दिए हैं। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और गोरक्षा दल के सदस्य हैं। इस बीच भरतपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा है कि अपराध के पीछे गौ तस्करी वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि भरतपुर में एक मृतक जुनैद पर पूर्व में गो तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, वहीं नासिर के खिलाफ कोई मामला नहीं है।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदीगायबजरंग दलराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज