लाइव न्यूज़ :

महिला ने युवक से किया यौन शोषण, परेशान होकर 18 साल के शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की, फोन पर देती थी धमकी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:57 IST

पुलिस ने बताया कि युवक ने 31 मार्च की रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने करीब दो साल पहले उसके साथ यौन संबंध बनाए।दो साल से उसका यौन शोषण कर रही है।युवक द्वारा इंकार किए जाने पर महिला उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देती थी।

जींदः जिले में एक महिला द्वारा कथित रूप से यौन शोषण किए जाने से परेशान होकर 18 साल के युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है।

पुलिस ने बताया कि युवक ने 31 मार्च की रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। युवक से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने करीब दो साल पहले उसके साथ यौन संबंध बनाए और दो साल से उसका यौन शोषण कर रही है।

उन्होंने बताया कि युवक द्वारा इंकार किए जाने पर महिला उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देती थी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर पड़ोसी महिला तथा उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, और अन्य संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि महिला युवक का शारीरिक तथा मानसिक शोषण कर रही थी।

जिससे परेशान युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद उसका बड़ा भाई और उसका साथी महिला के घर पहुंचे और उसके तथा उसके पति के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के बड़े भाई तथा एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए