लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः 'अपना घर' यौन शोषण मामले में 3 को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: April 27, 2018 19:26 IST

सरकारी धन से चलने वाले आश्रय गृह की संचालिका जसवंती देवी , उसके दामाद जय भगवान और वाहन चालक सतीश को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी।

Open in App

पंचकूला, 27 अप्रैल: सीबीआई की एक विशेष अदालत ने ‘अपना घर ’ आश्रय गृह में वंचित वर्ग की लड़कियों के यौन शोषण के मामलों में आज तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी। मामला आश्रय गृह में रहने वाली लड़कियों के यौन शोषण , शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न और उनसे बंधुआ मजदूरी कराने से जुड़ा है। 

सरकारी धन से चलने वाले आश्रय गृह की संचालिका जसवंती देवी , उसके दामाद जय भगवान और वाहन चालक सतीश को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी। पंचकूला की अदालत ने 18 अप्रैल को मामले में नौ लोगों को दोषी करार दिया था और आज सजा सुनायी। हरियाणा सरकार ने 2012 में अपना घर बंद कर दिया था। आश्रय गृह में वंचित एवं मानसिक रूप से अशक्त लोग रहते थे जिनमें से अधिकतर लड़कियां थीं। 

इसे भी पढ़ेंः कठुआ गैंगरेप: बेटे को बचाने के लिए सांजी राम ने रची नाबालिग की हत्या की साजिश, जुर्म कबूला

जसवंती देवी के भाई जसवंत सिंह को सात साल की जेल की सजा सुनायी गयी। जसवंती की दो कर्मचारियों , शीला एवं वीणा और बेटी सुषमा को रिहा कर दिया गया क्योंकि वह पहले ही जेल की सजा काट चुकी है। दो अन्य लोगों को परिवीक्षा पर रिहा करने करने का आदेश दिया गया। 

दोषियों की तरफ से पेश हुए एक वकील ने कहा कि वे फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। अपना घर तब सुर्खियों में आया था जब सात मई , 2012 को वहां से तीन लोग भाग गए थे। इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने वहां छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों को छुड़ाया। इसके बाद जसवंती देवी एवं अन्य को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज