लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के अस्पताल में छापा, 150 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 18:23 IST

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। तलाशी 27 जुलाई को शुरू की गई थी जिसमें इन समूहों के 44 परिसरों को शामिल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसमूहों की पहचान नहीं बताई गई। आयकर विभाग के लिए सीबीडीटी एक प्रशासनिक इकाई है।समूह के सभी अस्पतालों में अपनाया जा रहा है और यह विभिन्न वर्षों तक फैला है।

नई दिल्लीः आयकर विभाग ने हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में अस्पताल चलाने वाले कई कारोबारी समूहों पर छापेमारी कर 150 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। तलाशी 27 जुलाई को शुरू की गई थी जिसमें इन समूहों के 44 परिसरों को शामिल किया गया।

 

 

इन समूहों की पहचान नहीं बताई गई। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि समूहों में से एक ने खाते की किताबों का एक समानांतर सेट बना रखा था, जो मरीजों से नकद में प्राप्त राशि से संबंधित रसीदों का "व्यवस्थित तरीके से पूरा ब्योरा न दिए जाने" को दर्शाता है। आयकर विभाग के लिए सीबीडीटी एक प्रशासनिक इकाई है।

सीबीडीटी ने कहा कि इस समूह द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों में अस्पताल से मरीजों की छुट्टी के समय बिल को हटाना या बिल राशि को 'छूट / रियायतें' आदि के रूप में चिह्नित करना शामिल है। बयान में कहा गया, "इस तरीके को, जिसके परिणामस्वरूप आयकर की चोरी होती है, समूह के सभी अस्पतालों में अपनाया जा रहा है और यह विभिन्न वर्षों तक फैला है।"

इसमें कहा गया कि एक अन्य स्वास्थ्य समूह दवाओं और/ या स्टेंट जैसे चिकित्सा उपकरणों के "फर्जी" बिल के काम में शामिल पाया गया जिससे न केवल वास्तविक लाभ छिपाया गया, बल्कि रोगियों से अधिक शुल्क भी लिया गया।

बोर्ड ने कहा, "इन समूहों के अस्पतालों में से एक अस्पताल को निर्दिष्ट व्यवसाय के रूप में पात्र होने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा किए बिना वर्षों से गलत कटौती का दावा करते पाया गया।" इसने कहा कि तलाशी दल ने ऐसे दस्तावेज भी जब्त किए, जिनसे पता चलता है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के पास मरीजों को रेफर करने के बदले भुगतान की प्रथा चल रही थी और इसे खाता किताबों में दर्ज नहीं किया गया। सीबीडीटी ने कहा, "मरीजों को दिए जाने वाले बिल के हिसाब से एक खास प्रतिशत पर रेफरल भुगतान तय होने की बात सामने आई।

तलाशी कार्रवाई के दौरान बेनामी प्रकृति के लेनदेन से संबंधित साक्ष्य भी सामने आए हैं।" तलाशी दलों ने छापेमारी के दौरान 3.50 करोड़ रुपये की "अस्पष्टीकृत" नकदी और 10 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए, जबकि 30 बैंक लॉकर सील कर दिए गए हैं। बयान में कहा गया, "अब तक इन अभियानों में मिली सभी समूहों की बेहिसाब आय 150 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआयकरहरियाणादिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए