लाइव न्यूज़ :

Haryana Shocker: नाबालिक बेटी के साथ संबंध के शक में परिवार बना कातिल, 24 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर ली जान; 2 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2024 16:53 IST

Haryana Shocker:पुलिस ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान के एक 24 वर्षीय व्यक्ति को एक लड़की के परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि उसे संदेह था कि उसका उसके साथ संबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के एक शख्स की रेवाड़ी में बेरहमी से पिटाई की गईशख्स पर नाबालिग के साथ संबंध होने के शक में पिटाईदो आरोपी गिरफ्तार

Haryana Shocker:हरियाणा में एक परिवार ने 24 वर्षीय शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ प्रेम संबंध होने के शक में युवक की इतनी पिटाई की कि वह मौत के मुहं में चला गया, जहां से अब वह कभी वापस नहीं आ सकता। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात हरियाणा के रेवाड़ी के चित्रदुर्ग गांव में हुई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान के एक 24 वर्षीय व्यक्ति को रेवाड़ी में एक लड़की के परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत के सिलसिले में लड़की के दो चाचाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान दिनेश और रविंदर के रूप में हुई है। खोल थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने कहा, "हमने शहर की एक अदालत के आदेश पर उन्हें दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं।"

पुलिस के अनुसार, अलवर जिले के गिगलाना गांव का मूल निवासी मोहित सोमवार रात रेवाड़ी में 17 वर्षीय लड़की से मिलने उसके घर गया था। जब लड़की के दादा-दादी ने उसे देखा तो उन्होंने शोर मचाया और बाकी परिवार को जगा दिया, जिन्होंने मोहित की पिटाई कर दी।

घटना की खबर सुनकर गांव आए उसके परिवार के सदस्यों ने पीड़ित को रेवाड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मोहित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मोहित के चाचा राजेश कुमार ने कहा, "जब हम वहां पहुंचे तो मोहित को गंभीर रूप से घायल पाया। हम उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जिन्होंने उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हमें नहीं पता था कि मोहित का किसी से प्रेम संबंध था।"

इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने कहा कि पुलिस अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :Haryana Policeहत्याहरियाणाक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?