लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: माता-पिता काम पर चले जाते थे तो पास में रहने वाले 4 लड़के करते थे नाबालिग से बलात्कार

By भाषा | Updated: December 12, 2019 13:38 IST

पुलिस ने बताया कि वे इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि आरोपियों में से कौन पीड़िता का पहचान वाला था और उसके घर में घुसा तथा अपराध को अंजाम दिया। साथ ही बाद में कैसे अन्य आरोपियों ने उसका बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है जबकि नाबालिग की उम्र करीब 15 साल है। शिकायत में कहा गया है कि जब माता-पिता काम पर जाते थे तो पास में रहने वाले आरोपियों ने कई बार पीड़िता का दुष्कर्म किया।

हरियाणा के करनाल जिले में 12 साल की लड़की ने एक नाबालिग समेत चार लोगों पर कई बार उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसके माता-पिता काम पर जाते थे तो करनाल में उसके घर के पास रहने वाले आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

करनाल (शहर) पुलिस थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने फोन पर बताया, ‘‘मंगलवार को अपने माता-पिता के साथ आई पीड़िता से हमें शिकायत मिली और हमने उसी दिन बाल यौन अपराध संरक्षण कानून समेत कानून के संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया।’’

उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि सितंबर में आरोपियों ने कई बार उससे बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है जबकि नाबालिग की उम्र करीब 15 साल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच चल रही है।’’

एसएचओ ने कहा, ‘‘लड़की की मेडिकल जांच की गई और बाल कल्याण समिति ने उसकी काउंसिलिंग की।’’

पुलिस ने बताया कि वे इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि आरोपियों में से कौन पीड़िता का पहचान वाला था और उसके घर में घुसा तथा अपराध को अंजाम दिया। साथ ही बाद में कैसे अन्य आरोपियों ने उसका बलात्कार किया।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा ने मार्च 2018 में सर्वसम्मति से उस विधेयक को पारित किया था जिसमें 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड देने का प्रावधान है।

टॅग्स :रेपगैंगरेपहरियाणाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए