लाइव न्यूज़ :

हरदोईः दर्दनाक हादसा, 25 वर्षीय पति, 22 वर्षीय पत्नी और एक महीने की बेटी की बिजली के शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने से जलकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 19:47 IST

यूपी पुलिस ने शिशु का जला हुआ शव बरामद किया। दंपती को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां बुधवार की शाम उनकी मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान विमलेश (25), उसकी पत्नी पुष्पा (22) और उनकी एक महीने की बेटी के रूप में हुई है।घर में आग लगने से युवा दंपती और उनके नवजात शिशु की जलकर मौत हो गई। पति-पत्नी को बाहर निकाला, लेकिन वे बच्ची को बाहर नहीं निकाल सके।

हरदोईः हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के कतरपुर गांव में बुधवार तड़के बिजली के शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने से युवा दंपती और उनके नवजात शिशु की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विमलेश (25), उसकी पत्नी पुष्पा (22) और उनकी एक महीने की बेटी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गांव के लोग दंपती के मकान से धुआं उठता देख वहां पहुंचे और किसी तरह पति-पत्नी को बाहर निकाला, लेकिन वे बच्ची को बाहर नहीं निकाल सके। बाद में पुलिस ने शिशु का जला हुआ शव बरामद किया। दंपती को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां बुधवार की शाम उनकी मृत्यु हो गई।

दिल्ली: रेल की चपेट में आने से दो युवक की मौत

पूर्वी दिल्ली के कांति नगर के पास वीडियो बनाने के दौरान रेल की चपेट में आने से इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के एक छात्र और उसके दोस्त की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4.35 बजे फोन पर घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

रेल पुलिस उपायुक्त हरीश एचपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान वंश शर्मा (23) और मोनू (20) के रूप में हुई है, दोनों कांति नगर के निवासी थे। फिलहाल, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मोबाइल पर 'लघु फिल्म' शूट करते थे और लाइव वीडियो बनाने के लिए रेलवे पटरी पर आते थे। उनके मोबाइल फोन भी पटरी पर पाए गए। पुलिस ने बताया कि शर्मा बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था, जबकि मोनू एक दुकान में सेल्समैन का काम करता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?