लाइव न्यूज़ :

Hardoi: साथ बैठकर पी रहे थे शराब, किसी बात को लेकर झगड़ा, प्रखर मिश्र ने लाठी से पीट-पीट कर जितेंद्र श्रीवास्तव को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 11:58 IST

Hardoi: पुलिस के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव (26) और उसके हमउम्र प्रखर मिश्र साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hardoi: हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के कारण एक युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरियावां के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव (26) और उसके हमउम्र प्रखर मिश्र साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

लेकिन तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और प्रखर ने लाठी से पीट-पीट कर जितेंद्र की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

किशोर के यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस ने एक किशोर (10) का कथित रूप से यौन शोषण करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार रात जारी किये गये एक बयान के मुताबिक भगवानपुर थानाक्षेत्र में मेहदौली गांव में एक किशोर का यौन शोषण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाने को एक सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति द्वारा किशोर को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण किया गया है। बयान के अनुसार स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त किशोर को हैण्डालपुर गाँव का छोटू यादव (35) बहला-फुसला कर मक्के के एक खेत में ले गया और उसका यौन शोषण करते हुए उसे डराया-धमकाया।

पीड़ित को इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बयान में कहा गया है कि पुलिस पीड़ित की मेडिकल जांच करा रही है तथा आरोपी छोटू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले में पॉक्सो एक्ट तथा बीएनएस की संगत धाराओं के तेहत एक मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज