लाइव न्यूज़ :

Hardoi News: पति से झगड़ा कर प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, गुस्साए शख्स ने काट ली नाक; लहूलुहान महिला अस्पताल में भर्ती

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2025 10:35 IST

Hardoi News: पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

Open in App

Hardoi News:उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति, पत्नी और वो की लड़ाई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरदोई के एक गांव के निवासी ने अपनी पत्नी से लड़ाई के बाद उसकी नाक काट ली। इस घटना से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और लहुलुहान हो गई। महिला की चीख पुकार सुनते ही जब गांव के लोगों ने देखा तो वह भी दंग रह गए। 

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। दरअसल, पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के घर चली गई, जो कि उसी गांव का रहने वाला था। इस बात से पति को बहुत गुस्सा आया और उसने प्रेमी के सामने ही पत्नी की नाक काट डाली।

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना उस समय हुई जब महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी। वह उसी गांव का निवासी है। उसका पति राम खिलावन भी उसके पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद खिलावन ने कथित तौर पर उसके प्रेमी के सामने ही अपनी पत्नी की नाक काट ली।

महिला की चीख-पुकार सुनकर और उसे बहते हुए देखकर स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हरियावां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गई।

उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। एडिशनल एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, "कानूनी कार्रवाई चल रही है और मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।"

टॅग्स :हरदोईउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?