लाइव न्यूज़ :

हापुड़ में बच्ची का रेप: 6 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, आरोपी की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 12, 2020 11:23 IST

Hapur Rape Case: हापुड़ के गंगा खादर के एक गांव में रहने वाली 6 साल की बच्ची को 6 अगस्त को अगवा किया गया था, 7 अगस्त को वह बेहोशी की हालत में मिली थी। डॉक्टरों ने रेप की पुष्टी की है। बच्ची फिलहाल मेरठ के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कुचला हुआ है। डॉक्टरों बच्ची के कंडीशन को देखते हुए फिलहाल सर्जरी करने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, जब आरोपी उसे बाइक पर लालच देकर अपने साथ ले गया।

हापुड़:उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छह साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी की है। पुलिस ने इसपर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के तीन स्कैच जारी किए थे, जो चश्मदीदों के बताए गए हुलिए के आधार पर बनाए गए थे। घटना के छह दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बच्ची की हालत गंभीर है और वह मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। 

7 अगस्त को लहुलुहान, बेहोश मिली थी मासूम 

बच्ची को आरोपी लालच देकर गुरुवार (6 अगस्त) की शाम बाइक पर लेकर चला गया था। जिसके बाद शुक्रवार (7 अगस्त) की सुबह बच्ची अपने घर से करीब तीन किलोमीटर दूर लहुलुहान, बेहोश मिली थी। पुलिस ने पहले उसे हापुड़ के सरकारी अस्पताल भेजा, लेकिन वहां से उसे रात को ही मेरठ भेज दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शुक्रवार (7 अगस्त) रात 10 बजे घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। सुमन ने बताया, मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है।

हापुड़ में छह साल की बच्ची के साथ रेप: आरोपी के तीन स्कैच, जो पुलिस ने जारी किए थे।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, जब किया गया अपहरण

6 अगस्त की शाम गढमुक्तेश्वर के गंगा खादर के एक गांव में घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को लालच देकर बाइक सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। बच्ची को लापता पाकर परिवार और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 7 अगस्त की सुबह बच्ची घर से करीब तीन किलोमीटर दूर लहुलुहान, बेहोश मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें बनायी गयी हैं।

बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कुचला

बच्ची फिलहाल मेरठ के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कुचला हुआ है। उसकी हालत इतनी खराब है कि डॉक्टरों ने सर्जरी करने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं। 

डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची का पार्ट इतनी बुरी तरह से डैमेज है कि सर्जरी करने तक की कंडीशन नहीं हैं। उसके टिश्यू फैल गए हैं। बच्ची के पेशाव और मल के लिए एक अलग से सर्जिकल ट्यूब डाली गई है।

टॅग्स :हापुड़रेपउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने