लाइव न्यूज़ :

हापुड़ः भाई ने बहन को मारकर हत्या की और चुपचाप अंतिम संस्कार किया, ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 20:33 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपनी सुरक्षा हेतु एक मार्च को हाफिजपुर थाना पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस एवं फॉरेंसिक दल ने सबूत एकत्र कर जांच शुरू कर दी।झूठी शान की खातिर हत्या का मामला हो सकता है।

हापुड़ः हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक भाई द्वारा अपनी बहन की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बहन की हत्या किए जाने का शक होने पर शुक्रवार सुबह पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस एवं फॉरेंसिक दल ने सबूत एकत्र कर जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपनी सुरक्षा हेतु एक मार्च को हाफिजपुर थाना पहुंची थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दर्ज कर और सबूत एकत्र कर जांच शुरू कर दी।

मेरठ में कूड़े के ढेर से बैग में नवजात बच्‍ची मिली

मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कूड़े के ढेर से एक बैग में एक नवजात बच्‍ची मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को खरखौदा थाना क्षेत्र में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के लोहिया नगर स्थित ढलाव घर में नवजात बच्‍ची के मिलने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नवजात बच्ची को शहर के गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी प्रारंभिक जांच की। इसके बाद बच्ची को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची करीब एक दिन की है और उसका वजन एक किलोग्राम 800 ग्राम है।

बताया जा रहा है कि कूड़ा बीनने वाले लोग जब ढलाव घर पहुंचे, तो उन्हें कूड़े के ढेर में बैग से बच्ची के रोने की आवाज आई और उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें नवजात बच्ची थी। खरखोदा पुलिस ने बताया कि बच्ची को ढलाव घर में छोड़ने वाले व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए