लाइव न्यूज़ :

परिवार के कमरे में सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगाई, पति-पत्नी झुलसे और सात साल के बच्चे की मौत, जानें क्या है पूरा विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 22:07 IST

पुलिस के अनुसार हेरोइन खरीद के रुपयों के विवाद को लेकर हुई इस घटना में पति-पत्नी झुलस गए जबकि उनके सात साल के बच्चे की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएकमजीत सिंह (7) पर आरोपियों ने सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जसवीर दास और उनकी पत्नी मनप्रीत कौर को उपचार के लिये बीकानेर भेजा गया है।भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 326 (ए), 436, 34, 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जयपुरः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में बृहस्पतिवार तड़के हेरोइन तस्करी में कथित तौर पर लिप्त दो व्यक्तियों द्वारा एक परिवार के कमरे में सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार हेरोइन खरीद के रुपयों के विवाद को लेकर हुई इस घटना में पति-पत्नी झुलस गए जबकि उनके सात साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के पीलीबंगा के वार्ड नंबर 9 कस्बा निवासी जसवीर दास (36), उनकी पत्नी मनप्रीत कौर (34) और बेटा एकमजीत सिंह (7) पर आरोपियों ने सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे सात साल के एकमजीत सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि जसवीर दास और उनकी पत्नी मनप्रीत कौर को उपचार के लिये बीकानेर भेजा गया है। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में पंजाब के अबोहर से आरोपी बाजसिंह (53) और उसके पुत्र शारज (27) को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 326 (ए), 436, 34, 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि जसवीर दास से उनका हेरोइन खरीद के रुपयों का विवाद था और जसवीर उन्हें रुपये नहीं दे रहा था। सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल एक छोटी बाल्टी में निकाला और उसे दरवाजे के नीचे से उनके कमरे में डालकर आग लगा दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए