लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी का करीबी हनुमान पांडे मुठभेड़ में ढेर, विधायक हत्याकांड में था आरोपी

By भाषा | Updated: August 9, 2020 13:08 IST

बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के सरोजनीनगर में STF ने राकेश पांडेय का एनकाउंटर कियामऊ के कोपागंज का रहने वाला हनुमान पांडेय कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल था.

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी एक लाख रुपये का इनामी बदमाश हनुमान पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में रविवार को मारा गया। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाने वाला हनुमान पांडे उर्फ राकेश पांडे लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया जबकि उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे।

पांडे वर्ष 2005 में गाजीपुर जिले के भांवर कोल इलाके में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में आरोपी था। वह बागपत जेल में मारे गए कुख्यात सरगना मुन्ना बजरंगी का भी करीबी बताया जाता था। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि सरोजिनी नगर इलाके में एक कार में सवार पांच बदमाश भाग रहे थे। पीछा करने पर बदमाशों ने एसटीएफ टीम पर गोली चलाई।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई जिसकी पहचान हनुमान पांडे के रूप में हुई। उन्होंने बताया की एसटीएफ को पांडे की लंबे समय से तलाश थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या, लूट तथा अन्य जघन्य वारदात के करीब 10 मामले दर्ज थे। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा