लाइव न्यूज़ :

Hamirpur rape case: छात्रा से बलात्कार करने के दोषी को उम्रकैद की सजा, 5 लाख का जुर्माना

By उस्मान | Updated: September 11, 2021 11:16 IST

एक विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई

Open in App
ठळक मुद्देएक विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाईआरोपी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना आरोपी ने बच्ची के साथ 28 फरवरी 2019 को बलात्कार किया था

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

हमीरपुर जिले के शासकीय अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक निजी विद्यालय के प्रबंधक गयादीन प्रजापति ने ट्यूशन गयी बच्ची के साथ 28 फरवरी 2019 को बलात्कार किया था। 

उन्होंने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाए गए गयादीन प्रजापति को शुक्रवार को पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार सोनकर ने उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।  

किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तारचार सितंबर को भी हमीरपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया था. इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

हमीरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामले सामने आया. पीड़िता उस समय अपने अन्य परिजनों के साथ बाढ़ के कारण गिर गये घर के खंडहर में सो रही थी। 

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले अनुराग, गोविंदा और दूसरे गांव के कामता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने