लाइव न्यूज़ :

तीन बेटियों को घर पर छोड़ ससुराल गए थे माता-पिता, 30 वर्षीय मुनीम घर आया और 15 वर्षीय एक बेटी को किसी बहाने से मवेशियों के बाड़े लाया, बाड़े में दीपेंद्र ने किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 15:57 IST

सोलह अगस्त की रात गांव का 30 वर्षीय मुनीम उनके घर आया और पीड़िता को किसी बहाने से मवेशियों के बाड़े में ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी 13 अगस्त को अपनी तीन बेटियों को घर पर छोड़कर अपने ससुराल गए थे।लड़की अंदर दाखिल हुई, मुनीम ने कथित तौर पर बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया।दीपेंद्र ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

हमीरपुरः हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह वारदात 16 अगस्त की रात में हुई जिसके बारे में पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। उसने बताया कि इस अपराध के सिलसिले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, वह और उनकी पत्नी 13 अगस्त को अपनी तीन बेटियों को घर पर छोड़कर अपने ससुराल गए थे।

सोलह अगस्त की रात, उसी गांव का 30 वर्षीय मुनीम उनके घर आया और पीड़िता को किसी बहाने से मवेशियों के बाड़े में ले गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाड़े में दीपेंद्र (21) नामक एक अन्य व्यक्ति पहले से ही मौजूद था। जैसे ही लड़की अंदर दाखिल हुई, मुनीम ने कथित तौर पर बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया।

इसके बाद दीपेंद्र ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस का कहना है कि 17 अगस्त को माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई। पुलिस ने बताया कि सामाजिक कलंक और सार्वजनिक अपमान के डर से, पिता ने शुरू में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में संकोच किया।

चिकासी के थाना प्रभारी (एसएचओ) संतोष कुमार ने पुष्टि की कि पिता की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसएचओ ने कहा, ‘‘आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए