लाइव न्यूज़ :

13 साल की दलित लड़की को अपहृत कर दुष्कर्म, गांव में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 20:23 IST

गांव के ही दो युवकों पुच्ची कोरी (22) और अखिलेश अहिरवार (21) ने तमंचा दिखाकर उसे अगवा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनशीली दवाएं खिलाकर कथित तौर पर बलात्कार किया।शनिवार को सुबह लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची।वारदात की प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने रविवार की शाम दर्ज करवाई।

हमीरपुरः हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों के खिलाफ 13 साल की एक दलित लड़की को अपहृत कर उससे बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार की सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

हमीरपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की एक दलित लड़की गत शुक्रवार की शाम अपने मकान के बाहर बने शौचालय में गयी थी, तभी गांव के ही दो युवकों पुच्ची कोरी (22) और अखिलेश अहिरवार (21) ने तमंचा दिखाकर उसे अगवा कर लिया। कुमार के अनुसार, आरोपी लड़की को सुनसान जगह ले गये और नशीली दवाएं खिलाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

एएसपी ने बताया कि शनिवार को सुबह लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को आप-बीती बताई। कुमार ने बताया कि वारदात की प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने रविवार की शाम दर्ज करवाई। पुलिस ने आज सुबह एक आरोपी पुच्ची कोरी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी अखिलेश की तलाश की जा रही है। 

सहारनपुर में युवती ने युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप

सहारनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उससे कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे अपने घर बुलाया।

नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया। शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज